चांडक चौक पर बड़ा हादसा टला, यातायात पुलिस की सतर्कता से बची जानें तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित हुई सवारी बस को स्टॉपर की मदद से रोका, बस में नहीं था कोई यात्री

0

चांडक चौक पर बड़ा हादसा टला, यातायात पुलिस की सतर्कता से बची जानें
तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित हुई सवारी बस को स्टॉपर की मदद से रोका, बस में नहीं था कोई यात्री
कटनी,।। चांडक चौक स्थित ब्रिज के पास यातायात पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हुई एक सवारी बस को मौके पर तैनात एएसआई संदीप वाल्मीक एवं यातायात कर्मियों ने बेरिकेडिंग के लिए लगाए गए स्टॉपर की मदद से आगे बढ़ने से रोक लिया। पुलिसकर्मियों की तत्परता से संभावित दुर्घटना टल गई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांडक चौक स्थित ब्रिज के पास एक सवारी बस तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मौके पर तैनात एएसआई संदीप वाल्मीक एवं यातायात कर्मियों ने तत्काल सतर्कता दिखाई। बेरिकेडिंग के लिए लगाए गए स्टॉपर की सहायता से बस को आगे बढ़ने से रोक लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। यदि समय रहते बस को नहीं रोका जाता, तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। यातायात पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया। यह कार्रवाई पुलिस एवं यातायात कर्मियों की सतर्कता, जिम्मेदारी और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाती है। घटना ने एक बार फिर साबित किया कि सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों की सजगता और सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए स्टॉपर एवं बेरिकेडिंग संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए कार्य किया जा रहा है। चांडक चौक पर हुई इस घटना में एएसआई संदीप वाल्मीक एवं यातायात कर्मियों की सजगता सराहनीय रही, जिनकी तत्परता से एक संभावित दुर्घटना टल गई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed