सोहगपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात

0

मजदूरी कर लौटा घर तो टूटा मिला ताला

(Anil Tiwari +91 70003 62359)
शहडोल। जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छतवई में एक सूने घर का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। जिस व्यक्ति के घर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया वह पेशे से मजदूर है। किसी तरह खून पसीना बहाकर गृहस्ती का सामान खरीदा था।और उसके घर चोरी हो गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज का चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बताया गया कि यह चोरी एक मजदूर के घर में हुई है, जब वह मजदूरी करने गया था, जब वह वापस लौटा तो, उसके घर का ताला टूटा हुआ था, जब वह घर के अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उसने आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी और मामले की खबर पुलिस को दी । पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है की देवीदीन बैगा के घर में यह चोरी की घटना हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए गया हुआ था और घर में ताला लगा हुआ था, जब वह मजदूरी कर घर वापस लौटा तो, उसके घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर उसने जब देखा तो, घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिससे उसे यह पता चल गया कि उसके घर में चोरी की घटना हुई है । देवीदीन ने पुलिस को बताया कि उसके घर में रखें पत्नी के दहेज के जेवरात एवं जमीन का पट्टा सहित आधार कार्ड तक चोरों ने चोरी कर लिया है।
इनका कहना है…
सूने घर का ताला तोडक़र चोरी की घटना हुई है। मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।
भूपेंद्र मणि पांडे
थाना प्रभारी, सोहागपुर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed