अशोक लिलेण्ड कंपनी की नई गाडी पर पुरानी इंजन लगाकर बेंचने के आरोप

0

अशोक लिलेण्ड कंपनी की नई गाडी पर पुरानी इंजन लगाकर बेंचने के आरोप
53 लाख की गाडी 4 महीनें में खराब, वाहन मालिक ने मानसिक रूप से परेशान
शहडोल। वाहन निर्माता कंपनी अशोक लिलेण्ड की शहडोल रूप से विक्रय की गई गाडी में महज 4 महीने में बडी फाल्ट आने से वाहन मालिक परेशान हो गया। कंपनी को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने परीक्षक की बात की, परंतु जब इंजन खराब होना पाया तो उन्होंने पल्ला ही झाड लिया। 53 लाख की गाडी में महज 4 महीने के अंदर इंजन में बडी समस्या का आना कंपनी को संदेह के दायरे में लाता है वही वाहन मालिक के द्वारा उच्चाधिकारियों से बात कर इसे समय पर ठीक कराने की बात की गई तो उन्होंने स्वयं के खर्चे पर बनाये जाने की बात कही, जबकि गाडी कंपनी के द्वारा पूर्ण: इंजन नये करके देना होता है। लेकिन उन्होंने लाखों रूपए की गाडी में हुए नुकसान का ठीकरा वाहन स्वामी पर ही फोड दिया, जिससे गुस्साये वाहन स्वामी सूरज तनवर ने सोशल मीडिया व थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की हैै।
शोरूम ने मदद करने से किया इनकरा
वाहन मालिक व के्रता सूरज तनवर ने अपनी पीडा बताते हुए कहा कि साईनाथ रस्तोगी ऑटो लाइन्स (अशोका लिलेण्ड शोरूम) शहडोल द्वारा सेकण्ड हैण्ड गाड़ी को नया बताकर विक्रय किया गया है, सूरज ने 08 सितम्बर 2024 को साईनाथ रस्तोगी ऑटो लाइन्स (अशोका लिलेण्ड शोरूम) शहडोल से वाहन क्रय किया था जिसकी कीमत आन रोड 53,00,000=00 (तिरपन लाख रूपये) है, वाहन क्रमांक-एमपी 65 एडबी 7869 है। यह कि उक्त वाहन लेने के 04 माह बाद इंजन का हेड लीक हो जाने से इंजन में पानी चला गया, जिससे वाहन का इंजन सीज हो गया। आज मैं 15 दिन से साईनाथ रस्तोगी ऑटो लाइन्स (अशोका लिलेण्ड शोरूम) शहडोल आकर मैनेजर से सम्पर्क कर उक्त शिकायत करने पर उनके द्वारा कहा गया कि यह हमारी गलती नहीं है। आपको पैसे देकर वाहन को बनवाना पड़ेगा, इस मामले में मैं तुम्हारी कोई मदद नहीं कर सकता हूँ।
वाहन मालिक मानसिक रूप से परेशान
वाहन अभी गारंटी पीरियड में है और पिछले 15 दिन से वाहन खड़ा है। उक्त वाहन की किस्त प्रतिमाह 1,55,700-00 (एक लाख पचपन हजार सात सौ रू.) है, जो सुन्दरम फायनेंस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी से फायनेन्स है। साथ ही दो वाहन चालक हैं, जिनका मासिक वेतन 22,000/- रू. प्रति वाहन चालक है। मैं इतनी मोटी रकम प्रतिमाह कैसे जमा कर पाउँगा। मैं अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए उक्त वाहन क्रय किया था जिससे मेरे व मेरे घर परिवार के आजीविका की उदर पूर्ति हो सके, पर साईनाथ रस्तोगी ऑटो लाइन्स (अशोका लिलेण्ड शोरूम) शहडोल द्वारा मुझे सेकण्ड हैण्ड गाड़ी को नया बताकर विक्रय कर दिया गया। इस कारण आज यह स्थिति निर्मित हुई है। मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हूँ, इनके द्वारा नया वाहन नहीं दिया जा रहा है।
फिर लगा दिया पुराना इंजन
वाहन स्वामी सूरज तनवर के द्वारा लगातार शिकायतें व सोशल मीडिया में अपनी समस्या को लेकर लगातार बनेे रहे है, जिसके बाद अशोक लिलेण्ड शो रूप शहडोल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अचानक रात्रि में अन्य इंजन की सामग्री को मिलाकर पुराने ही इंजन को गाडी में फिट कर वाहन स्वामी को देने की योजना बना रहे थे, लेकिन वाहन मालिक के सूझबूझ से अशोक लिलेण्ड कंपनी के कर्मचारियों की चोरी  पकड ली गई। कुल मिलाकर अशोक लिलेण्ड की इतनी बडी गाडी में महज 4  महीनें में इस तरह का फाल्ट आना और शोरूप व कंपनी से किसी भी तरह का राहत न मिलने से वाहन स्वामी परेशान व मानसिक रूप से पीडित है।
इनका कहना है
अशोक लिलेण्ड कंपनी के द्वारा मुझे नई गाडी के साथ पुरान इंजन लगाकर दे दिया है, जो महज 4 महीने में खराब हो गई, उसके बाद कंपनी ने मुंह फेर लिया, जिसके बाद मैने शिकायत की है।
***************
गाडी में समस्या आई थी, हमने उसे ठीक कर दिया है, के्रता संतुष्ट है, फिर भी आपसे शिकायत किसलिए हुई है हमें नही पता।
संजीव मिश्रा, प्रभारी सेल्स एंड सर्विस
अशोक लिलेण्ड शहडोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!