शासकीय आईटीआई रोशन नगर में 20 फरवरी को एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन
शासकीय आईटीआई रोशन नगर में 20 फरवरी को एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन
कटनी।। जिले के बेरोजगार आवेदकों को रोजगार से जोड़नें हेतु एक छत के नीचे रोजगार की सुविधा उपलब्ध करानें हेतु एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप का जिला स्तरीय मेले का आयोजन गुरूवार 20 फरवरी 2025 को शासकीय आई.टी.आई रोशन नगर कटनी में प्रातः 10 बजे से किया जाना है। कलेक्टर के निर्देश पर सरकार की रोजगार, स्वरोजगार की मंशा को दृष्टिगत रखते हुए एवं रोजगार मेले में अभ्यर्थियों की सहभागिता की सुविधा की दृष्टि से https://forms.gle/BvrhxkvnG8mG1mqs6 लिंक एवं क्यू आर कोड के माध्यम से भी पंजीयन की व्यवस्था प्रदान की गई है। प्राचार्य शासकीय आईटीआई ने बताया कि कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन, शासकीय आई.टी.आई., जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले मेले में विभिन्न प्रकार की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं दूसरी ओर उनहे स्वरोजगार से जोड़नें हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार संबंधी जानकारी भी प्रदाय की जाकर जिले एवं बाहरी जिलों कंपनियों मे अप्रेंटिसशिप में भी भेजा जायेगा। स्वरोजगार हेतु आयु 18 से 45 वर्ष ऋण प्रदाता शासकीय विभागों द्वारा भी युवाओं को जानकारी प्रदान कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जायेगे।