स्वर्गीय श्यामचरण जी शुक्ल की जयंती कृषक दिवस के रूप में मनाई गई
GPM / गौरेला – (घनश्याम ठाकुर) 27 फरवरी को गौरेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्वर्गीय श्री श्याम चरण शुक्ल जी की जयंती को *कृषक दिवस* के रूप में मनाया गया है आज के इस कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री शुक्ल जी के चित्र में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया एवं उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं पर व्यापक प्रकाश डाला गया एवं भविष्य में इसी तरह की योजनाओं का प्रारूप तैयार करने की बात कही गई।
कांग्रेस के इस गौरवशाली इतिहास को याद कर कार्यकर्ताओं में एक नया जोश देखने को मिला।
आज के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुद्रिका सिंह सरातीजी, अशोक शर्मा जी, ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला बलबीर सिंह करसायल जी, श्री मनीष दुबे जी,
श्री श्रीकांत मिश्रा जी, निलेश साहू जी, अफसर खान जी, संतोष वर्मा जी, नीरज साहू जी, मनोज यादव जी,गोविंद नगरिया जी, राजेश साहू जी, कुलदीप वर्मा जी, आदि की उपस्थिति रही है।