जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आज बारहवीं की परीक्षा के दौरान जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का अवलोकन किया
GPM /गौरेला (घनश्याम ठाकुर)-जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा अपनी टीम के साथ जिले के मरवाही विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया जिसके तहत उन्होंने सबसे पहले स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही स्थित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया जहां पर परीक्षा व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही थी इसके बाद उन्होंने पीएम श्री स्कूल मरवाही का औचक निरीक्षण किया जहां पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कई अनुपस्थित शिक्षकों को अवैतनिक करने का निर्देश दिया और विद्यालय की साफ़ सफ़ाई की स्थिति अत्यंत खराब होने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
इसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कन्या विद्यालय मरवाही स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया जहाँ पर भी निरीक्षण के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं पाई सब कुछ ठीक पाया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इसके बाद हाई स्कूल बरौर का निरीक्षण किया जहां पर परीक्षा का संचालन ठीक से होना पाया एवं इसके बाद उन्होंने हाई स्कूल के ठीक सामने स्थित मिडिल स्कूल बरौर का निरीक्षण किया जहां पर बच्चों की स्थिति बहुत ही खराब पाई यहां के कक्षा आठवीं के बच्चों को हिंदी भाषा पढ़ना नहीं आया और न ही गिनती बता पाए और न ही पहाड़ा बता पाए कुल मिलाकर बच्चों की पढ़ाई की स्थिति काफी खराब रही है जिसके कारण दोनों पदस्थ हेड मास्टर और शिक्षक को शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं।
आगे फिर उन्होंने बरौर में ही प्राथमिक शाला में चल रहे एमबीयू के कार्य के संबंध में जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल बगरार स्थित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया जहां पर व्यवस्थित रूप से परीक्षा संचालित होना पाया गया।
इसके पश्चात् जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अंत में प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला लोहारी का निरीक्षण किया जहां पर प्राथमिक शाला के दो महिला शिक्षकों द्वारा विद्यालय के बाहर बैठकर बात करने पर दोनों शिक्षकों को शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।