डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रथम राष्ट्रपति की पुण्यतिथि पर गौरेला वासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की*
गौरेला – भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर नगर गौरेला वासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। 
गौरतलब है कि डा राजेंद्र प्रसाद जी सन् 1954 में अमरकंटक दर्शन हेतु नगर गौरेला आए थे, उनके स्वागत के लिए तत्कालीन सरकार द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने कमानिया गेट का निर्माण किया गया था।
उनकी यहां पर सभा भी आयोजित हुई थी, डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए गौरेला वासी प्रतिवर्ष जयंती एवं पुण्यतिथि मनाते हैं।
इसी तरह आज भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसमें मो नफीस, धर्मराज केशरी, कुलदीप सिंह धीरज, ठाकुर रामप्रकाश सिंह, प्रथमेश नगायच, रमेश श्रीवास, गोविन्द अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल,संदीप सिंघई,शहाना बेगम,असलम खान,सलिल गुप्ता,मोहित राजपूत, रितेश गुप्ता, आर्या सिंह, ठाकुर घनश्याम सिंह, शेरा सोनी, विक्की नामदेव मौजूद थे।