मॉडिफाइड सायलेंसर लगी बुलेट पर कार्रवाई, चालक पर लगाया गया जुर्माना

0

मॉडिफाइड सायलेंसर लगी बुलेट पर कार्रवाई, चालक पर लगाया गया जुर्माना
कटनी।। शहर में तेज आवाज एवं मॉडिफाइड सायलेंसर लगी मोटरसाइकिलों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली अंतर्गत चौकी खिरहनी क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करती एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में मॉडिफाइड सायलेंसर पाया गया, जिससे अनावश्यक एवं तेज आवाज हो रही थी, जो ध्वनि प्रदूषण की श्रेणी में आता है। पुलिस द्वारा वाहन को थाने लाकर खड़ा कराया गया तथा चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही चालक को भविष्य में इस प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं, निर्धारित मानकों का पालन करें तथा यातायात नियमों का पालन कर शहर में शांति एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed