बरही में 14 मार्च को गूंजेगा ‘कृषि महोत्सव’ और आभार रैली का स्वर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत में जुटी भाजपा विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ की अहम बैठक, कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

0

बरही में 14 मार्च को गूंजेगा ‘कृषि महोत्सव’ और आभार रैली का स्वर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत में जुटी भाजपा
विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ की अहम बैठक, कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
कटनी।। विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही नगर में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव और आभार धन्यवाद रैली को लेकर राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में कार्यक्रम के प्रबंधन, स्वागत व्यवस्था, जनसंपर्क अभियान तथा अधिक से अधिक किसानों और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। विधायक पाठक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक रैली नहीं बल्कि क्षेत्र के किसानों के प्रति सम्मान और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला महामंत्री मनीषदेव मिश्रा, विधानसभा प्रभारी सुरेश सोनी, जिला मंत्री राजेश पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश तिवारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष लालजी मिश्रा सहित मंडल अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता, प्रमोद सोनी और विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में दिखाई दिए कार्यकर्ताओं के उत्साह से स्पष्ट है कि विजयराघवगढ़ क्षेत्र मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर संदेश दिया जाएगा, वहीं ‘कृषि महोत्सव’ के माध्यम से किसानों के योगदान को भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *