स्व बिसाहू दास महंत की जयंती 1 अप्रैल पर पुण्य स्मरण किया जाएगा – राकेश जलान अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पेंड्रा

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही स्वतंत्रता सेनानी, अविभाजित मध्यप्रदेश के कद्दावर पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के स्वपन दृष्टा स्व बिसाहू दास महंत जी की जयंती 1 अप्रैल को प्रतिवर्ष मनाई जाती है।

प्रतिवर्ष कांग्रेसी मिलकर पेंड्रा में स्व बिसाहू दास महंत जी की आदम कद मूर्ति में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इसी तारतम्य में इस वर्ष भी जयंती समारोह मनाने की तैयारी नगरपालिका अध्यक्ष पेंड्रा राकेश जलान एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास द्वारा की जा रही है।

राकेश जलान ने बताया कि सुबह 11 बजे मूर्ति स्थल पर सभी कांग्रेस जन एकत्र होंगे जहां माल्यार्पण कर, पूजा अर्चना कर स्व बिसाहू दास महंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्य स्मरण किया जाएगा साथ उनके विचारों और आदर्शों को याद करते हुए संगोष्ठी आयोजित की गई है।

 

ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास ने इस अवसर पर जिले के सभी कांग्रेस जनों को श्रद्धांजलि सभा में शामिल रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed