न्याय के स्तंभों का सम्मान समारोह, अधिवक्ता संघ का सराहनीय आयोजन गरिमा के साथ सम्मानित हुए विधि के पुरोधा, अधिवक्ता संघ का भव्य आयोजन….वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मिला सम्मान, न्याय व्यवस्था की नींव को किया नमन
न्याय के स्तंभों का सम्मान समारोह, अधिवक्ता संघ का सराहनीय आयोजन
गरिमा के साथ सम्मानित हुए विधि के पुरोधा, अधिवक्ता संघ का भव्य आयोजन….वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मिला सम्मान, न्याय व्यवस्था की नींव को किया नमन
कटनी।। जिला अधिवक्ता संघ, कटनी द्वारा एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर के अध्यक्ष राधेलाल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधान न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा (फैमिली कोर्ट), न्यायाधीश श्री भास्कर यादव, विशेष न्यायाधीश श्री मित्तल, श्री बुंदेला, श्री गोपेश गर्ग, श्री राजेश श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार श्री नागेश शाह सहित अन्य न्यायाधीशगण मौजूद रहे। सभी अतिथियों का शॉल एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही नवागत अधिवक्ताओं का बैंड पहनाकर स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राधेलाल गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की मजबूत नींव होते हैं और उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज में न्याय, सत्य और संविधान की रक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं तथा ऐसे सम्मान समारोह उनके मनोबल को सुदृढ़ करते हैं। प्रधान न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुभव न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाता है और न्यायालय तथा अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय ही सच्चे न्याय की आधारशिला है।
जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि संघ सदैव अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान और मार्गदर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुभव सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और ऐसे आयोजन अधिवक्ता परिवार में एकता व भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एड. अमित शुक्ला, नवीन शुक्ला, सचिव राजकुमार तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष संतू परोहा, सहसचिव मीत धवल, कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे, पुस्तकालय प्रभारी संदीप नायक सहित अजय जायसवाल, दुष्यंत शर्मा, मांडवी मिश्रा, मीना सिंह बघेल, नानक देवानी, सुदेश सिंह गहरवार, सुरेंद्र कुमार शुक्ला एवं समस्त अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।