तीन महीने का शक्कर घोटाला मामले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
“”ग्रामीणों का भरोसा उठा अटल समूह से”” फिंगर ओटीपी लगवाकर समूह ने की भर्राशाही धांधली
ग्रामीणों की शिकायत :जब आबंटन और उठाव तो क्यों वितरण नहीं किया जा रहा?
जनवरी फरवरी माह का आबंटन रिकार्ड में दर्ज
“अटल महिला स्व सहायता समूह मड़ई की मनमानी व भर्राशाही सेखवा पंचायत को किया परेशान”
राशन नहीं मिलने से ग्रामीण हैं नाराज व परेशान,””ग्रामीणों ने कहा तीन महीने का “शक्कर घोटाला” फिंगर ओटीपी के नाम से 5 किलोमीटर दूर मड़ई गाँव बुलाते हैं””
गौरेला पेंड्रा मरवाही 02 अप्रैल 2026/ जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के सेखवा पंचायत के सोसाइटी की मनमानी इन दिनों चरम पर है राशन के मामले में समूह द्वारा घोटाले पे घोटाला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अटल महिला स्व सहायता समूह मड़ई द्वारा संचालित ग्राम पंचायत सेखवा सोसाइटी में पिछले 03महीने का शक्कर वितरण नहीं करने एवं राशन दुकान खोलने व राशन वितरण करने में धांधली भर्राशाही कर फिंगर /ओटीपी लगाने के नाम से हितग्राहियों को मड़ई बुलाकर परेशान करने के मामले में तथा हितग्राहियों का राशन महीने के अंतिम सप्ताह में बांटकर राशन लेप्स करा देने के संबंध में शिकायत पत्र भूतपूर्व सरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा है।


स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत सेखवा में पिछले कई माह से अटल महिला स्व सहायता समूह मड़ई द्वारा सोसाइटी संचालित किया जा रहा है लेकिन अब समूह द्वारा ग्राम पंचायत सेखवा का सोसाइटी नहीं चलाने के संबंध में लिखित पत्र खाद्य विभाग में जिला खाद्य अधिकारी /अनुविभागीय अधिकारी को सौंप दिया गया है इसके साथ ही विभाग द्वारा आदेश जारी कर इच्छुक स्व सहायता समूह के आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
वहीं हितग्राहियों ने कहा है कि पहले अटल महिला स्व सहायता समूह मड़ई द्वारा सोसाइटी में ही सभी हितग्राहियों का फिंगर /ओटीपी के माध्यम से राशन वितरण कार्य किया जाता था लेकिन पिछले कई माह से लोगों को 5 किलोमीटर दूर मड़ई सोसाइटी में या अपने घर में फिंगर लगाने के लिए या राशन उठाव करने सोसाइटी बुलाया जाता है। जब से समूह द्वारा सोसाइटी नहीं चलाने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी को पत्र सौंपा गया है तब से समूह द्वारा भर्राशाही करते हुए मनमाना कार्य किया जा रहा है।पिछले 03 महीने से हितग्राहियों को शक्कर वितरण नहीं किया गया है इसके साथ पिछले कई महीनों से नमक वितरण करना बंद कर दिया गया था।राशन दुकान खोलने में कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है कभी सुबह बुलाकर 10 बजे बंद कर दिया जाता है तो कभी 12 बजे सोसाइटी खोला जाता है।सोसाइटी खोलने व बंद करने में मनमानी तथा राशन वितरण करने में भर्राशाही कर हितग्राहियों को परेशान किया जाता है।समूह के सदस्यों द्वारा राशन निकालकर हितग्राहियों को नहीं बाँटा जाता है बल्कि राशन लेने आये हुए लोगों को ही चाँवल की बोरी छल्ली से निकालने व भरने के लिए बोला जाता है। सेखवा गाँव के कई असहाय निशक्त वृद्धजनों को 05 किलोमीटर दूर अपने गाँव मड़ई बुलाकर फिंगर लगवाया जाता है।वर्तमान में राशन कार्ड इकट्ठा जमा करवाकर घर ले जाया जाता है और ओटीपी पूंछने का कार्य किया जाता है।इससे राशन कार्ड जिनका जमा रहता है उन्हें भी ओटीपी कम्प्लीट नहीं होने से राशन वितरण नहीं किया जाता है और व्यक्ति को दो से तीन दिन तक सोसाइटी में पूरे समय तक परेशान होना पड़ता है।गाँव के कई हितग्राहियों का ओटीपी सबमिट नहीं होने पर राशन लेप्स करा दिया जाता है।इस प्रकार आमजनता सोसाइटी में सुबह से राशन मिलने की आस में बैठा रह जाता है और उसे राशन नहीं मिल पाता है।दो-दो पंचायत मड़ई व सेखवा में राशन दुकान संचालित करने से सेखवा के उपभोक्ताओं को परेशान किया जाता है।माह के अंतिम सप्ताह में सोसाइटी में राशन बाँटने से दिन की कमी व समूह की मनमानी के कारण आमजनताओं को राशन नहीं मिल पाता है और उनका राशन लेप्स हो जाता है जिसके कारण हितग्राहियों को मानसिक रूप से परेशान होकर शासन की योजनाओं से वंचित होना पड़ता है और गरीबी परिस्थिति का सामना करते हुए बिना राशन प्राप्त किये लोगों को गरीबी जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ता है।इस मामले में जब खाद्य निरीक्षक से जानकारी ली गई तो बताया गया कि सेखवा पंचायत में जनवरी और फरवरी में आबंटन रिकार्ड दर्ज है।
ग्रामीणों ने कहा है कि इस मामले में प्रशासन स्व सहायता समूह की मनमानी,धांधली व भर्राशाही को संज्ञान में लेकर पिछले 03 महीने का शक्कर वितरण कराये एवं प्रत्येक हितग्राही को सबंधित गाँव के सोसाइटी में ही फिंगर /ओटीपी लगवाकर राशन वितरण करवाने हेतु निवेदन भी किया है।
इसके साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन से निवेदन भी किया है कि अतिशीघ्र गाँव के ही आवेदन किये गये समूह अनुसार स्व सहायता समूह को सोसाइटी संचालित कराने हेतु नियमानुसार कार्रवाई करे तथा इसके साथ ही 5 किलोमीटर दूर अन्य गाँव के अटल महिला स्व सहायता समूह मड़ई समूह को तत्काल हटाने व कार्यभार मुक्त करने की माँग की है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से भूतपूर्व सरपंच इतवार सिंह ओट्टी, सुखराम प्रजापति पंच,कौशिल्या बाई पंच,कमला बाई पंच,पार्वती गोंड पंच,रामायण सिंह भतपूर्व पंच, निर्मला पंच,सुमन बलराम तिवारी, मयाराम सिंह,ददनू सिंह,बहोरन सिंह, कमलेश कैवर्त, प्यारेलाल,अमरलाल,कल्याण सिंह,कृष्णा सिंह,बेन सिंह,सोहन सिंह,जीवन सिंह,रवि सिंह,जगदीश विश्वकर्मा,कीर्ति कुमार,दिनेश सिंह,मकरंद सिंह,लखन सिंह,धीर सिंह,अजय यादव,करन सिंह सहित ग्रामवासीजन शामिल हैं ।
अटल स्व सहायता समूह मड़ई की मनमानी व घोटाले से शासन की योजनाओं से वंचित हितग्राही
यह है मामला
💫 पिछले 3 महीने का शक्कर हितग्राहियों को नहीं मिला।
💫पिछले कई महीने से नमक नहीं बाँटा जाना।
💫 गाँव के कई हितग्राहियों का राशन लेप्स करा देना।
कमलेश कैवर्त, सुमन,अनीता,खिलन सिंह का राशन लेप्स।
💫 असहाय बुजुर्ग दिव्यांग महिलाओं को 5 किलोमीटर दूर मड़ई बुलाकर फिंगर ओटीपी के नाम से परेशान किया जाना।
💫 माह के अंतिम सप्ताह में राशन वितरण करना ,अव्यवस्था व समय की कमी के कारण हितग्राहियों का राशन लेप्स हो जाना।
💫 सोसाइटी नहीं चलाने के संबंध में विभाग को पत्र सौंपे जाने से समूह द्वारा विशेष मनमानी व भर्राशाही किया जाना।
💫 हितग्राहियों से चावल की बोरी छल्ली से निकलवाकर भरने का कार्य कराना।राशन के भरने में बुजर्गों एवं असहाय महिलाओं का परेशान होना।
अशोक यादव के ऊपर छल्ली से चावल की 5 बोरी गिरने से आहत होना।
💫राशन कार्ड जमा करने के बावजूद फिंगर /ओटीपी लगाने पर भी राशन नहीं होने के कारण हितग्राहियों को राशन नहीं मिलना।
राम बाई ,ददनू सिंह,कुँवर सिंह सकोलहिन सहित कई हितग्राही राशन से वंचित।
💫 दो से तीन दिन तक राशन के लिए घंटों परेशान होना।राशन नहीं मिलने से आमजनता का निराश होकर लौट जाना।