राकेश जलान अध्यक्ष ने 15 लाख सांसद निधि से निर्माण होने वाले स्कूल भवन का भूमिपूजन किया
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही/ पेंड्रा
आज नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष श्री राकेश जालन द्वारा अपने ही प्रारंभिक शिक्षा स्थल सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, पेंड्रा में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी की निधि से 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन भवन का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक श्री विकास जायसवाल, श्री मामन चंद गोयल, श्री राम जी श्रीवास, श्री अनिल सिंह ठाकुर, पंडित कृष्ण दत्त उरमलिया, श्री रमा कांत जायसवाल, श्री राकेश चतुर्वेदी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय के विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में इस निर्माण कार्य को एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

राकेश जालन का कथन:
इस अवसर पर श्री राकेश जालन ने कहा कि, *मेरे लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है कि जिस विद्यालय से मैंने अपनी शिक्षा की शुरुआत की, आज उसी विद्यालय के विकास में योगदान देने का अवसर मिला है। यह भवन निर्माण विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मैं माननीय सांसद श्री तोखन साहू जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिनकी निधि से यह कार्य संभव हो पाया।”*
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।