एक बार पुनः ग्रामीणों की आवाज बना हाल ए हलचल सेखवा पंचायत में शक्कर नमक न मिलने की खबर को प्रमुखता से उठाया था,खबर एवं शिकायत के बाद खाद्य विभाग का जांच दल सेखवा पहुंंचा।

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही/कोटमी –

विगत दिनों पूर्व हाल ए हलचल समाचार पत्र द्वारा ग्राम पंचायत सेखवा के ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत तीन महीने से शक्कर नमक का वितरण ग्रामीणों को नहीं मिलने की खबर को प्रमुखता से उठाया था।

जिस पर आज 06.04.2026 दिन सोमवार को सेखवा पंचायत शासकीय उचित मूल्य की दुकान (सोसाइटी) में जिला प्रशासन के आदेशानुसार फूड ऑफिसर श्री आशीष पाण्डेय जी अपनी टीम के साथ जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के शिकायत जाँच पर पहुँचे ।

ग्रामीणों के द्वारा तीन माह से शक्कर नमक नहीं मिलने की समस्या व होने वाली परेशानी की जानकारी दिये जाने के पर फूड ऑफिसर ने स्टॉक भंडारण चेक किया गया जो कि 2 अप्रैल को अप्रैल माह का चावल पूरा आबंटन, शक्कर 06 क्विंटल 22 किलोग्राम ,नमक सोसाइटी में भंडारण उपलब्ध है तथा मार्च माह का शक्कर 06 क्विंटल 03किलो एवं जनवरी माह का 01 क्विंटल 53 किलोग्राम शक्कर उपलब्धता अनुसार सोसाइटी में उपलब्ध है जिसमें जनवरी माह में कुछ लोगों को शक्कर वितरण 01क्विन्टल 53 किलोग्राम मात्र 153 लोगों को कर दिया गया है ।

मार्च महीने का रायपुर से शक्कर वितरण ऑप्शन खोलने के लिए प्रशासन द्वारा जानकारी भेज दी गई है।ऑप्शन खुलते ही अतिशीघ्र वितरण किया जायेगा।

सार्वजनिक रूप से फूड ऑफिसर ने निर्देश दिया कि सोसाइटी में ही फिंगर ओटीपी लगेगा व राशन वितरण होगा और राशन भी स्व सहायता समूह के लोगों द्वारा बोरी निकालकर भरकर हितग्राही को देने का नियम है।सोसाइटी में राशन भंडारण होते ही समय को निर्धारित कर राशन को बांटने का काम किया जाये।फिंगर ओटीपी आसानी से वाईफाई लगवाने या मोबाइल कनेक्टिविटी से लग जाता है। इस विषय में समूह को निर्देशित किया गया।

 

गाँव से दो समूह तुलसी स्व सहायता समूह एवं विश्वास स्व सहायता समूह का आवेदन सोसाइटी संचालित करने हेतु जिला प्रशासन को प्राप्त है जिसमें 03 महीने का कम्प्लीट पंजीयन होना नियम में है अभी दोनों समूह का आवेदन अपात्र है लेकिन अप्रैल माह में तीन महीना कम्प्लीट होते ही दोनों समूह पात्र बन जायेगा।पुनः आदेश जारी होने पर और भी समूह वाले आवेदन कर सकते हैं फूड ऑफिसर द्वारा सार्वजानिक रूप से ग्राम पंचायत में जानकारी दी गई।

 

पुराने समूह के साथ सामंजस्य बनाते हुए उन्हें सहयोग करने के लिए ग्रामवासियों को कहा गया है ताकि समय में अप्रैल माह का सभी को राशन मिल सके।

इस माह अप्रैल में तीन महीने का राशन आबंटन एक साथ मिलने को प्राप्त हुआ है लेकिन अभी अप्रैल माह बस का वितरण होगा। फूड ऑफिसर द्वारा सार्वजानिक जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!