राजीव गांधी वार्ड में 19 लाख के विकास कार्य का शुभारंभ

0

राजीव गांधी वार्ड में 19 लाख के विकास कार्य का शुभारंभ
कटनी।। नगर के राजीव गांधी वार्ड में सीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। लगभग 19.33 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा और जलभराव की समस्या से राहत दिलाएगा। कार्यक्रम में पार्षदों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। भूमि पूजन के बाद महापौर ने वार्ड का दौरा कर लोगों से संवाद किया और समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed