नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं बाइक रैली कार्यक्रम नगर पंचायत मरवाही के सद्भावना भवन में अयोजित की गई l
प्रशांत कुमार मिश्रा मरवाही
गौरेला पेंड्रा मरवाही/ गौरेला भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश में एवम जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन पर यह कार्यक्रम अयोजित किया गया l
कार्यक्रम की प्रभारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य विभा सिंह नहरेल रही l
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद एवं अभिनंदन करने के लिए अयोजन किया गया l
भाजपा के महिला मोर्चा के अगुवाई में सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया सम्मेलन में मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची मुख्य अतिथि थे बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही l
क्या अधिनियम का मुख्य उद्देश्य क्या
है?
राजनीतिक सशक्तिकरण: संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना।
निर्णय लेने में भागीदारी: नीति-निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना।
लैंगिक समानता: कानून के माध्यम से राजनीति में महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाना।
समावेशी विकास: विकास की प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाना ताकि महिलाओं की भागीदारी से समाज के हर वर्ग का विकास हो।
यह कानून लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में सीधे निर्वाचित होने वाली सीटों में से 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करता है, जिसे में विस्तार से बताया गया है। के अनुसार यह 106वां संशोधन है
महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित क्यों?
वैश्विक राजनीतिक परिदृश्य में, स्वतंत्रता संग्रामों और अन्य प्रमुख राजनीतिक घटनाओं के गहन अवलोकन से महिलाओं की भूमिका सर्वमान्य सिद्ध हुई है। विभिन्न आंदोलनों में सशक्त महिला नेताओं के नेतृत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जिन्होंने सार्थक परिणाम दिए और विश्व की सामाजिक गतिशीलता में आदर्श परिवर्तन लाए। आज की दुनिया समानता और समता की ओर अग्रसर है। समानता को कई पहचानों के संदर्भ में समझा जाता है, जैसे लिंग, वर्ग, जाति, नस्ल, धर्म, जातीयता आदि। लैंगिक समानता को एक समतावादी समाज के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता के रूप में मान्यता दी गई है।