ग्राम पंचायत सिवनी में आम बाजार की नीलामी संपन्न
प्रशांत कुमार मिश्रा मरवाही
जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जनपद पंचायत मरवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 77 एवं 80 तथा प्रचलित नियमों के तहत आम बाजार की नीलामी प्रक्रिया गुरुवार, दिनांक 16 अप्रैल 2026 को विधिवत संपन्न हुई।
वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित इस नीलामी में कुल तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें सेवन सिंह/धनी सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा/दयाराम तथा अभिनय शर्मा/राजेंद्र प्रसाद शर्मा शामिल रहे। प्रतिस्पर्धात्मक बोली के उपरांत आम बाजार का ठेका सेवन सिंह/धनी सिंह के पक्ष में 3,01,200 रुपये (तीन लाख एक हजार दो सौ रुपये) में स्वीकृत किया गया।
नीलामी की संपूर्ण प्रक्रिया सरपंच रचना कंवर, उपसरपंच संजय गुप्ता, पंचायत के पंचगण, सचिव तथा ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में किया जाएगा।