11 केवी विद्युत खंभे से डंफर जा टकराया आधा गौरेला अंधेरे के आगोश में, रात भर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

0

ठाकुर घनश्याम सिंह सह संपादक हाल ए हलचल

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही/ गौरेला – विगत तीन घंटे से आधा गौरेला अंधेरे के आगोश में समा गया है। अमरकंटक रोड स्थित पिनाकी होटल के पास मेन लाइन इलेवन केवी लाइन में एक डंफर खंभे से जा टकराया जिसकी वजह से टाउन टू बिजली लाइन पूर्णतः बंद हो गई है।

खंबा जमीन से उखड़ कर डंफर के ऊपर जा गिरा ऐसी स्थिति में सुधार कार्य करना कठिन हो सकता है।

बिजली विभाग जेई श्री दिलेश्वरी से फोन पर बात करने पर उन्होंने बताया कि रात का समय है खंबा जमीन से उखड़ गया है और नया खंभा लगाना होगा जो कि कल सुबह ही संभव है, जब लेबर आएगी हमने जेई मैडम से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की क्यों कि टाउन वन की लाईन चालू है।

लेकिन उन्होंने बताया कि यह संभव नहीं है।

अब उमस भरी गर्मी में रात गुजारना नगरवासियों के लिए कष्टकारी हो रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *