96% अंक लाकर काव्य ओटवानी ने किया जिले व संभाग का नाम रोशन
अनूपपुर। जिले के अमलाई क्षेत्र के होनहार छात्र काव्य ओटवानी ने 96% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले और शहडोल संभाग का नाम रोशन किया है। काव्य, पिता सुनील ओटवानी एवं माता लक्ष्मी ओटवानी की पुत्र हैं, जिन्होंने कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, अमलाई में अध्ययन करते हुए यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
काव्य की इस उपलब्धि पर अमलाई नगर परिषद के पार्षद चीनी मित्र मंडली एवं सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
काव्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता एवं घर पर मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि यदि लगन, मेहनत और सच्ची भावना से पढ़ाई की जाए तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त की जा सकती है। भविष्य में काव्य ने उच्च शिक्षा के माध्यम से प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की इच्छा व्यक्त की है।
काव्य के माता-पिता भी इस सफलता से भावुक और गर्वित नजर आए। उल्लेखनीय है कि काव्य, गुरु नानक स्वीट्स के संस्थापक स्वर्गीय रमेश लाल ओटवानी की पौत्र हैं।
यह सफलता न केवल काव्य के लिए, बल्कि समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो यह दर्शाती है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।