केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू से उनके नई दिल्ली स्थित निवास पर भारतीय जनता पार्टी मंडल गौरेला के अध्यक्ष राजकुमार रोहणी ने मुलाकात की।

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/नई दिल्ली।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू से उनके नई दिल्ली स्थित निवास पर भारतीय जनता पार्टी मंडल गौरेला के अध्यक्ष राजकुमार रोहणी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विशेष आमंत्रित सदस्य गौरव शर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान जिले से जुड़े विभिन्न जनहितकारी एवं विकासात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने गोरखपुर रेलवे फ्लाईओवर, बीज तथा भनवारटंक क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने का आग्रह रखा। इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने की बात कही गई।

मंत्री तोखन साहू ने विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।

अंत में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि लंबित विकास कार्यों को शीघ्र गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *