सरपंच के एक और पंच के सात पदों पर उप चुनाव के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 अप्रैल 2026/राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्रीमती लीना कमलेश मंडावी द्वारा जिले में सरपंच के एक पद और पंच के सात पदांे पर उप चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक निटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव हेतु समय-सारणी जारी होने के बाद जनपद पंचायत पेण्ड्रा के ग्राम पंचायत मुरमुर में सरपंच पद के लिए और जनपद पंचायत पेण्ड्रा के ग्राम पंचायत कोडगार एवं बसंतपुर तथा जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम पंचायत धनौरा, रुमगा एवं पथर्री में पंच के एक-एक पद पर एवं भर्रीडांड पंचायत में पंच के दो पद पर उप चुनाव होना है।

उप चुनाव के लिए ग्राम पंचायत मुरमुर, कोडगार एवं बसंतपुर के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्री अविनाश कुजुर तहसीलदार पेण्ड्रा को एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेण्ड्रा को नियुक्त किया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत भर्रीडाड, धनौरा, रुमगा एवं पथर्री के लिए रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती प्रीति शर्मा तहसीलदार मरवाही को एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मरवाही को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed