फैज मोहम्मद नियुक्त हुए हाल ए हलचल समाचार पत्र वेब पोर्टल न्यूज के कोरबा जिला रिपोर्टर।

0

 

कोरबा – कोरबा जिले के फैज मोहम्मद को भोपाल एवं रायपुर से प्रकाशित होने वाले दैनिक समाचार पत्र हाल ए हलचल एवं वेब पोर्टल न्यूज, यू ट्यूब चैनल के लिए जिला कोरबा में जिला संवाददाता पद पर नियुक्त किया गया है।

हाल ए हलचल ने बताया कि फैज मोहम्मद पत्रकारिता जगत में निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार हैं, इनको पत्रकारिता का लंबा अनुभव है इनकी नियुक्ति से हाल ए हलचल समाचार पत्र परिवार को मजबूती मिलेगी और कोरबा क्षेत्र की समस्याओं पर मुखर आवाज उठाएंगे।

फैज मोहम्मद की नियुक्ति पर परिजनों ने, ईष्ट मित्रों ने, पत्रकार संघ ने एवं कोरबा क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed