पेण्ड्रा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर सवाल, दुर्गा चौक से शुरूआत न होने पर जनता में आक्रोश – रईस खान

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रईस खान ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी।

पेण्ड्रा नगर में प्रशासन द्वारा चौड़ी सड़कों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद आम जनता और दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जहां यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित होता है, वहां पहले कार्रवाई की जानी चाहिए थी, लेकिन प्रशासन ने इसके विपरीत कम प्रभावित क्षेत्रों से अभियान की शुरुआत की।

 

 

इस संबंध में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रईस खान ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की शुरुआत दुर्गा चौक से होनी चाहिए थी, जहां सबसे अधिक जाम की समस्या रहती है। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को तत्काल राहत मिलती उनके अनुसार दुर्गा चौक क्षेत्र में प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद वहां से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत नहीं किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

रईस खान ने आगे कहा कि पेण्ड्रा में बायपास रोड नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की पहले शासन से बायपास रोड निर्माण के लिए ठोस पहल और आग्रह किया जाए, ताकि शहर में यातायात का दबाव कम हो सके और हादसों पर रोक लग सके।

 

 

फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर शहर में बहस जारी है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि यातायात से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में भी जल्द ही प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed