उद्यमियों के हितों के लिए हुई लघु उद्योग भारती की स्थापनास्थापना दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोज

0

शहडोल। उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उद्योग भारती की स्थापना के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि उद्योग भारती की स्थापना का उद्देश्य उद्यमियों के हितों की रक्षा है।1994 में स्थापित, इसका मुख्य उद्देश्य “उद्योग हित में ही राष्ट्र हित” के मूल मंत्र के साथ सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को सहयोग प्रदान करना है। उद्यमियों के मार्ग में आने वाली समस्याओं का समाधान उद्योग भारती बेहतर ढंग से करती है। शहडोल में उद्योग भारती की शाखा की स्थापना होने के बाद कई कार्य किए गए। न सिर्फ उद्यमियों के लिए कार्य हुए बल्कि उद्योग में काम करने वाले मजदूरों और उनके बच्चों के हितों पर भी विस्तार से ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले के उद्योगपतियों का सहयोग करना ही हमारा उद्देश्य है और इसके लिए हम सदैव तत्पर रहते हैं।
महिला सशक्तिकरण
लघु उद्योग भारती के बारे में जानकारी देते हुए रविंद्र गुप्ता ने बताया कि यह महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर विशेष महिला इकाइयां संचालित करता है, जिससे हजारों महिला उद्यमी जुड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि देश भर के 400 से अधिक जिलों में उपस्थिति के साथ, यह नीतिगत मुद्दों पर सरकार के साथ संवाद, प्रदूषण नियंत्रण, खनन और अन्य औद्योगिक समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करता है। कार्यक्रम के दौरान लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी सुशील खोडियार सुनील, अग्रवाल डॉक्टर संजय श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, संजय तिवारी, नितिन बड़ेरिया, संजय कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed