जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, नागरिकों को मिला सीधा संवाद का मंच
जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, नागरिकों को मिला सीधा संवाद का मंच
कटनी।। नगर निगम में आयोजित महापौर जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने पेयजल, सड़क, स्वच्छता और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखीं। महापौर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहने से कई मामलों में मौके पर ही निर्णय लिए गए, जिससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली इस पहल से प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे समाधान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन रही है। साथ ही लंबित मामलों की मॉनिटरिंग और फॉलोअप भी सुनिश्चित किया जा रहा है। महापौर ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपनी समस्याएं सीधे जनसुनवाई में प्रस्तुत करें, ताकि उनका समयबद्ध निराकरण किया जा सके।