मरम्मत करें या गिराएं, नहीं तो कार्रवाई तय: 53 भवनों को नोटिस

0
शहडोल। शहर में जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों से संभावित खतरे को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन में नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में ऐसे भवनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के निर्देश पर कराए गए सर्वे में कुल 53 जर्जर भवन चिन्हित किए गए हैं। इन भवनों के मालिकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर मरम्मत कराने या सुरक्षित तरीके से ध्वस्तीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन स्वयं ध्वस्तीकरण करेगा और उसका पूरा खर्च संबंधित भवन स्वामी से वसूला जाएगा।
प्रशासन ने खासतौर पर उन भवनों को प्राथमिकता दी है, जिनमें वर्तमान में लोग रह रहे हैं। आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए इन भवनों के गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे जन-धन हानि की आशंका बनी हुई है।
नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे भवनों के पास अनावश्यक रूप से न जाएं और किसी भी संभावित खतरे की सूचना तुरंत नगर पालिका को दें।
अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed