42 साल की शिक्षकीय सेवा के बाद प्रधान पाठक श्री करम सिंह ओनटेन सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्त
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही – शासकीय प्राथमिक शाला गुल्ली डांड, संकुल गुल्ली डांड, विकास खंड मरवाही के प्रधान पाठक श्री करम सिंह ओनटेन सर आज लगभग 42 साल की लंबी शिक्षकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए । आज स्कूल में सम्मानजनक विदाई कार्यक्रम रखा गया। जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक साथी, ग्रामीण पालक , महिलाएं,एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
इस अवसर को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हायर सेकेंडरी स्कूल बंशीताल के प्राचार्य श्री लखन लाल विषधर सर ने प्रधानपाठक श्री करम सिंह ओनटेन जी के जीवन से जुडी कुछ यादों को सबके साथ साझा किया और कहा कि श्री करम सिंह ओनटेन बहुत अच्छे शिक्षक और मेहनती शिक्षक रहे हमेशा उन्होंने समय पर स्कूल में रहकर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम किया। सबको संबोधित करते हुए शिक्षक राजू यादव जी ने उन्हें एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक बताया। शासकीय माध्यमिक शाला गुल्ली डांड के प्रधान पाठक श्री राम शरण किरण ने उन्हें अच्छा मार्गदर्शक और अच्छा सहयोगी बताया। बड़ा होकर भी छोटों को सम्मान देने वाला शिक्षक बताया। शासकीय प्राथमिक शाला बंशीताल के प्रधान पाठक श्री दिनेश प्रसाद चंद्रा जी एक गीत गाकर उनका सम्मान और अभिवादन किया। शिक्षक श्री मोहम्मद जहीर अब्बास, श्री निदेश पुरी, उमेश कुमार भोई, अर्जुन सिंह धुर्वे, श्रीमती अंजनी जायसवाल मैडम ने भी समारोह में सर से जुड़ी हुई कुछ यादों को सबके साथ साझा किया । 


इस अवसर पर शिक्षक श्री करम सिंह ओनटेन जी को श्रीफल एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।



साथ ही आज के कार्यक्रम में शिक्षक श्री हरदीन लहरे जी, चंद्र कुमार डहरवाल जी, लालबहादुर प्रजापति जी, ओमप्रकाश पोर्ते जी, निर्मल कुमार चौहान, विजय सिंह टेकाम, रामकृष्ण पैकरा जी, दीपक कौशिक, नरेश मार्को, रवि कुमार टांडे, राधेलाल पुरी, लाल सिंह मार्को एवं शिक्षिका श्रीमती गायत्री चंद्रा जी , शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कैलाश केवट, महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई केंवट, ओमबती , रामबाई, गीता पुरी, जुगमति, माया भट्ट, सियाबाई एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था के शिक्षक श्री रविन्द्र पंत ने सभी का आभार व्यक्त किया और सर के साथ उनके योगदान को याद किया। इस विदाई समारोह में प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन का भी आनंद लिया।