पुलिस के 04 अधिकारी सेवा-निवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई,स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान

0

पुलिस के 04 अधिकारी सेवा-निवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई,स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान
कटनी।। पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले कटनी पुलिस के 04 अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मोहिनी परस्ते थाना प्रभारी अजाक, कार्यवाहक उप निरीक्षक धनंजय पांडे थाना बहोरीबंद, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक रमेश शरण मिश्रा थाना कोतवाली, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक मनसुख लाल थाना कुठला के सेवा-निवृत्ति अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान की गईं। उपरोक्त सभी अधिकारियों ने अपने सेवा कल के दौरान विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया एवं आज 30 अप्रैल 2026 को अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर चारों अधिकारी सेवा-निवृत्त हुए। सेवा-निवृत्ति के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की एवं उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण चर्चा की। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा द्वारा आगामी जीवन में स्वस्थ रहने, स्वयं को रुचि पूर्ण कार्यों में व्यस्त रखने एवं अपनी जमा पूंजी को किसी भी लालच में पड़कर साइबर अपराधों से बचने की समझाइस दी। इस अवसर पर थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी माधव नगर संजय दुबे, थाना प्रभारी बहोरीबंद विजय विश्वकर्मा द्वारा सेवानिवृत्ति अधिकारियों सेवा काल के दौरान उत्कृष्ट कार्यो का बखान किया। उद्बोधन में बताया गया कि सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के पुलिस सेवा में अनुशासन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता सर्वोपरि है तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाएं विभाग के लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगी।
सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेशमिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत, थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी माधव नगर संजय दुबे, थाना प्रभारी बहोरीबंद विजय विश्वकर्मा, सूबेदार अंजू लकड़ा सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टॉफ एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed