जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने मजदूरों के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, प्रदेशभर से पहुंचे इंटक पदाधिकारी
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर इंटक जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन होटल टेंपल ट्री में किया गया, जहां बड़ी संख्या में मजदूरों और श्रमिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मजदूरों के सम्मान के साथ हुई, जिसमें उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश इंटक के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश इंटक अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, डॉ. के.के. ध्रुव, पूर्व विधायक मनोज गुप्ता, उत्तम वासुदेव, राकेश जलान, अशोक शर्मा, सादिक खान, सहाना बेगम, विद्या राठौर, ममता पैकरा, कृष्णा पटेल, गोमती पूरी, धनकुंवर, शाहनवाज खान, आबिद भाई, मनीष दुबे, नीलेश साहू, अमित सोनी, आमिर अली सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों—बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, चांपा आदि—से इंटक के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से भी भारी संख्या में मजदूर एवं श्रमिक कार्यक्रम में पहुंचे। आयोजन में सभी अतिथियों और श्रमिकों के लिए भोजन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जिले में इंटक संगठन लगातार मजदूरों, गरीबों और सभी वर्गों के हित में कार्य कर रहा है। उपस्थित लोगों ने यह भी कहा कि जीपीएम जिले में मजदूरों के सम्मान में इस तरह का भव्य आयोजन पहली बार देखने को मिला है, जिससे संगठन की सक्रियता और प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।