अमिता शिक्षा निकेतन हाईस्कूल का शानदार प्रदर्शन: 10वीं बोर्ड परीक्षा में 4 विद्यार्थियों ने बनाई जिला मेरिट सूची में जगह, आयत निदा ने किया टॉप
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जी.पी.एम.): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा जारी किए गए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (सत्र 2025-26) के परिणामों में अमिता शिक्षा निकेतन हाईस्कूल, गौरेला (पेंड्रारोड) के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा है और स्कूल के 4 विद्यार्थियों ने जी.पी.एम. जिले की मेरिट सूची में अपना स्थान पक्का कर विद्यालय और अंचल का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की छात्रा आयत निदा ने सर्वाधिक 95.33% अंक प्राप्त कर पूरे जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, ज़ूबिया परवीन ने 94.52% अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, अभय तिवारी और अर्पिता कुशवाहा दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.6% अंक प्राप्त किए और जिले की मेरिट सूची में संयुक्त रूप से नौवां स्थान हासिल किया है।
जिला मेरिट में स्थान बनाने वाले इन चार विद्यार्थियों के अतिरिक्त विद्यालय की अन्य छात्राओं ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की है, जिनमें ज़किया कुरैशी और श्रेया अग्रवाल शामिल हैं।
विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
छात्र-छात्राओं की इस अभूतपूर्व सफलता पर अमिता शिक्षा निकेतन विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य और सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया जा रहा है।