जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कटाएघाट में चल रहे नदी सफाई कार्य का निगमायुक्त ने लिया जायजा अपशिष्ट उठाव एवं सफाई कार्य की सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश प्रयागराज से मंगवाई गई अत्याधुनिक ट्रैश क्लीनर मशीन से नदी की सतह से हो रही जलकुंभी एवं अपशिष्ट की सफाई

0

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कटाएघाट में चल रहे नदी सफाई कार्य का निगमायुक्त ने लिया जायजा
अपशिष्ट उठाव एवं सफाई कार्य की सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
प्रयागराज से मंगवाई गई अत्याधुनिक ट्रैश क्लीनर मशीन से नदी की सतह से हो रही जलकुंभी एवं अपशिष्ट की सफाई
कटनी।। मध्यप्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम द्वारा कटनी नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर संचालित विशेष अभियान को अब और अधिक प्रभावी रूप दिया गया है। इसी क्रम में निगमायुक्त तपस्या परिहार ने विगत संध्या कटाए घाट पहुंचकर नदी सफाई कार्य का मैदानी निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को अभियान की गति बढ़ाने, सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने सहित नदी सफाई के दौरान निकल रहे अपशिष्ट के उचित निष्पादन के निर्देश दिए।निगमायुक्त ने नदी में संचालित अत्याधुनिक ट्रैश क्लीनर मशीन के माध्यम से किए जा रहे नदी के सफाई कार्य का अवलोकन भी किया। प्रयागराज महानगरपालिका से मंगवाई गई यह मशीन नदी की सतह पर फैली जलकुंभी, प्लास्टिक अपशिष्ट एवं अन्य तैरते कचरे को व्यवस्थित रूप से हटाने का कार्य कर रही है। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मशीन से निकाले जा रहे अपशिष्ट को नदी तट पर लंबे समय तक एकत्रित न रखा जाए, बल्कि उसका परिवहन कर वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्वच्छता कार्यों का अपेक्षित परिणाम धरातल पर दिखाई दे। नगर निगम प्रशासन द्वारा कटाएघाट क्षेत्र से प्रारंभ किया गया यह विशेष सफाई अभियान चरणबद्ध रूप से गाटरघाट तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत नदी में जमा गाद, जलकुंभी एवं ठोस अपशिष्ट को हटाकर नदी की जलधारण क्षमता बढ़ाने तथा पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, अंशुमान सिंह, सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, संजय मिश्रा सहित निगम के अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed