बरगी डैम हादसे में मृतकों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, सुभाष चौक पर निकाला कैंडल मार्च

0

बरगी डैम हादसे में मृतकों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, सुभाष चौक पर निकाला कैंडल मार्च
कटनी।। जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज पलटने से हुई अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक दुर्घटना में असामयिक रूप से दिवंगत हुए नागरिकों की पावन स्मृति में जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च आयोजित कर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों एवं नागरिकों ने मोमबत्तियां प्रज्वलित कर दिवंगत आत्माओं की चिरशांति के लिए प्रार्थना की तथा दो मिनट का मौन रखकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूरा वातावरण शोक, संवेदना एवं मौन श्रद्धा से ओतप्रोत रहा।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक एवं मर्माहत करने वाला है, जिसने समूचे समाज को भीतर तक झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से यह प्रतीत होता है कि सुरक्षा प्रबंधन में गंभीर लापरवाही बरती गई। यात्रियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक जीवन रक्षक जैकेट लाइफ जैकेट की समुचित व्यवस्था एवं अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए था, साथ ही प्रतिकूल मौसम एवं तेज हवाओं के बीच क्रूज संचालन को रोका जाना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कर कठोर एवं प्रभावी कदम उठाए जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, प्रियदर्शन गौर, करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, आफताब अहमद (चोखे भाईजान), उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, महामंत्री संजय गुप्ता, नारायण निषाद, ललित सोनी, विजय मंगल चौधरी, रजनी वर्मा,रूपा तिवारी, दीपक केशरवानी, जितेन्द्र बड़गैया, इकलाक अहमद सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed