मुकेश द्विवेदी कोटमी में हाल ए हलचल समाचार पत्र संवाददाता नियुक्त किए गए।
हाल ए हलचल समाचार
गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश से एक साथ प्रकाशित होने वाले दैनिक समाचार पत्र हाल ए हलचल, वेब पोर्टल न्यूज, यू ट्यूब चैनल न्यूज के लिए जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के कोटमी के लिए मुकेश द्विवेदी को अपना संवाददाता नियुक्त किया है।
हाल ए हलचल संपादक ने कहा कि मुकेश द्विवेदी क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं इनके अनुभव और निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा एवं आपकी नियुक्ति होने से हाल ए हलचल समाचार पत्र की उपस्थिति हर वर्ग तक पहुंचेगी।
मुकेश द्विवेदी की नियुक्ति पर फैज मोहम्मद कोरबा जिला रिपोर्टर, ठाकुर घनश्याम सिंह सह संपादक, मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला, प्रशांत कुमार मिश्रा मरवाही संवाददाता, आरिफ खान डिजिटल टेक रिपोर्टर, नवीन जेम्स संवाददाता पेंड्रा, बहादुर हुसैन खान संवाददाता जटगा एवं हाल ए हलचल की टीम ने बधाई दी।