मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 72 जोड़ों का विवाह संपन्न विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित अनेक जन प्रतिनिधियों ने दी बधाई और शुभकामनाएं बाल विवाह मुक्त जिला बनाने विधायक ने दिलाई शपथ

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 8 मई 2026/मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज मल्टी परपज स्कूल परिसर पेण्ड्रा में 72 जोड़ो का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण एवं रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची मुख्य अतिथि थे। विधायक ने कहा कि सामूहिक विवाह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिला गठन के उपलक्ष्य में आयोजित अरपा महोत्सव के अवसर पर 10 फरवरी 2026 को आयोजित सामूहिक विवाह में 306 जोड़ों को अपना आशिर्वाद प्रदान किए थे।

विधायक श्री मरपची ने कहा कि प्रदेश में संवेदनशील सरकार है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ समग्र विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री जो कहते हैं, वो करते भी हैं। उन्होंने योजना के तहत दी जाने वाली 35 हजार रुपये की सहायता राशि प्रत्येक जोड़ों के खाते में अंतरित किए तथा 10 जोड़ों को प्रतीक स्वरुप प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए। विधायक ने बाल विवाह मुक्त जिला एवं प्रदेश बनाने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिसद गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बूंद कुवर मास्को, श्री भंवन सिंह गोवास, श्रीमती राजेश नंदनी मार्को, श्री पवन पैकरा, जनपद अध्यक्ष गौरेला श्री शिवनाथ बघेल, कलेक्टर डॉ संतोष प्रसाद देवांगन, पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी, सीईओ जिला पंचायत श्री मुकेश रावटे, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अमित सिन्हा सहित अनेक जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, वर-वधु एवं उनके परिजन तथा नाते रिश्तेदार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed