कार्यभार ग्रहण करने के बाद तत्परता से जन सेवा में जुटे नव पदस्थ कलेक्टरविधायक के साथ शिविर स्थल पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं और समाधान की ली जानकारी तय समय में आवेदनों का निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश*
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 8 मई 2026/जिले में नव पदस्थ कलेक्टर डॉ संतोष प्रसाद देवांगन ने कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद दूरस्थ अंचल के ग्राम पंचायत बस्ती में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर पहुचकर ग्रामीणों की समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में आवेदन देने वाले ग्रामीण जनों और संबंधित विभाग के अधिकारी को मंच के समक्ष बुलाकर ग्रामीणों की मांग पर की गई कारवाई के बारे में संबंधित अधिकारी को बताने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा ऋण पुस्तिका, पटटा, वन अधिकार पत्र, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा सुधार, फौती नामांतरण आदि राजस्व विभाग से संबंधित आवेदनों का निराकरण शीघ्रता से करने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने वन अधिकार पत्र से संबंधित आवेदनों के निराकरण के लिए राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम को आवेदकों की एक साथ बैठक लेकर सही जानकारी और मार्गदर्शन देने कहा। इसी तरह अन्य विभागों के आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत होते हुए उन्हें भी आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करने और अगले शिविर में निराकरण की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आम जनता अपना रोजी-रोटी छोड़ कर भरोसे के साथ शिविर में आते हैं, उन्हें झूठा आश्वासन नहीं देना है। उन्हें सही जानकारी दे, उनका मार्गदर्शन करें, नियम प्रक्रिया में नहीं आने अथवा पात्रता नहीं होने की स्थिति में आवेदकों को अवगत कराएं। शिविर में कुल 708 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया जा रहा है।
विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची शिविर के मुख्य अतिथि थे। वे भी ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने पदीय दायित्वों का निर्वाहन निष्ठापूर्व करने के निर्देश दिए। शिविर में जन प्रतिनिधियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत 8 बच्चों का अन्न प्राशन कराया तथा 9 गर्भवति महिलाओं की गोद भराई रस्म कर पौष्टिक आहार से भरा थाल प्रदान किए। जन प्रतिनिधियों और कलेक्टर ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं, गतिविधियों एवं प्राप्त आवेदनों आदि की जानकारी प्राप्त किए। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य बूंद कुवर मास्को, भवर सिंह गोवास, पवन पैकरा, पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी, डीएफओ ग्रीष्मी चांद सहित अनेक जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।