स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

पेंड्रा। Swami Atmanand Government English Medium School Pendra में कक्षा पहली एवं कक्षा पांचवीं में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से किया गया। इस अवसर पर माननीय बीईओ सर, टिकरकला की प्राचार्य Aarti Tiwari मैडम, एसएमडीसी सदस्य Madan Soni सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

 

विद्यालय में कक्षा पहली के लिए 50 सीटों तथा कक्षा पांचवीं के लिए 2 सीटों पर प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। पूरी प्रक्रिया सभी गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई, जिससे अभिभावकों में विश्वास एवं संतोष का वातावरण देखने को मिला।

 

विद्यालय प्रशासन द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए कुल सीटों में 50 प्रतिशत सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित रखी गई थीं। शेष सीटों पर नियमानुसार बालक एवं बालिकाओं को प्रवेश दिया गया।

 

विद्यालय के प्राचार्य B S Paikra ने चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अभिभावकों ने भी इस निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित प्रक्रिया की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed