अखिल भारतीय कविता सृजन प्रतियोगिता में मृगेन्द्र श्रीवास्तव को मिला उत्कृष्ट सृजन पुरस्कार

0

संवाददाता अखण्ड प्रताप सिंह

शहडोल – निकटवर्ती ग्राम सिंहपुर निवासी सेवानिवृत शिक्षक ,कवि एवं साहित्यकार मृगेन्द्र श्रीवास्तव को हिंदी रक्षक मंच द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कविता सृजन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। ज्ञातव्य है हिंदी रक्षक मंच द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर रक्षा सूत्र विषय पर अखिल भारतीय कविता सृजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के अनेक रचनाकारों ने सहभागिता की। संस्था के संस्थापक डॉक्टर पवन मकवाना एवं प्रधान संपादक डॉ श्रीमती दीप माला गुप्ता द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार विगत 3 अक्टूबर 2026 को लंबे गहन मूल्यांकन उपरांत परिणाम की घोषणा की गई ।जिसमें शहडोल जिले के ग्राम सिंहपुर निवासी प्रतिष्ठित शिक्षक एवं साहित्यकार मृगेन्द्र श्रीवास्तव की प्रविष्टि को उत्कृष्ट सृजन पुरस्कार हेतु चयनित किया गया, जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है इसके पूर्व इसी मंच द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भी मृगेन्द्र श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सम्मान प्राप्त किया था । आपकी इस उपलब्धि पर आपके इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed