थानों में व्यवस्थाओं की एसपी ने परखी हकीकत जांचने पहुंचे थानों की कार्यप्रणाली
थानों में व्यवस्थाओं की एसपी ने परखी हकीकत
जांचने पहुंचे थानों की कार्यप्रणाली
कटनी।। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने थाना उमरियापान एवं थाना स्लीमनाबाद का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं थानों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हवालात, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की जांच कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए फरियादियों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त, डायल-112 रिस्पॉन्स टाइम, महिला सुरक्षा हेल्प डेस्क एवं अपराध नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सक्रिय अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश थाना स्टाफ को दिए।