12 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन, वार्डवासियों को मिलेगी जलभराव से राहत

0

12 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन, वार्डवासियों को मिलेगी जलभराव से राहत
कटनी। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड में लगभग 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आधुनिक नाले का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद रेखा संजीव तिवारी एवं मेयर इन काउंसिल सदस्यों की उपस्थिति रही। भूमिपूजन वार्ड स्थित दुर्गा देवी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वरिष्ठजन अशोक शर्मा एवं सुभाष गर्ग के करकमलों से संपन्न हुआ।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम सभी वार्डों में बिना भेदभाव के मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि नाला निर्माण से वर्षा ऋतु में होने वाली जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। वहीं पार्षद श्रीमती रेखा तिवारी ने कहा कि यह वार्डवासियों की लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान महापौर ने वार्ड की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद शकुंतला सोनी, संजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। भूमिपूजन के बाद जनप्रतिनिधियों ने श्री रामजानकी हनुमान मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed