राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक संगठन के कार्य से प्रभावित होकर मनोज दास मानिकपुरी ने ली सदस्यता
मुकेश द्विवेदी संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही -राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक संगठन के कार्य से प्रभावित होकर मनोज दास मानिकपुरी ने ली सदस्यता आज जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में पहुंचे मनोज दास मानिकपुरी ने इंटक की सदस्यता ली जिसको जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने इंटक का लोगों लगा कर इंटक की सदस्यता दिलाई ।
मनोज मानिकपुर ने बताया कि मेरे द्वारा कई सालों से इंटक संगठन के द्वारा मजदूरों गरीब लोगों के लिए जो सेवा भाव से उनके हक आधिकार दिलाने के लिए काम करते हैं उन्हीं से प्रभावित होकर मैने इंटक की सदस्यता ली है और मुझे अगर किसी प्रकार की कोई जिम्मेदारी इंटक संगठन के द्वारा दी जाएगी तो उसके लिए मै पूरी निष्ठा के साथ काम करूंगा क्यों कि मैं खुद एक मजदूर हूं और मजदूरों की पीड़ा क्या होती है अच्छे से समझ सकता हूं ।
वहीं इंटक के प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने बताया कि अभी संगठन का विस्तार होना है और लगातार मेरे पास लोगों का फोन आता है संगठन के साथ जुड़ कर काम करने के लिए लेकिन अभी समय का अभाव है इसलिए कुछ दिनों के बाद इंटक परिवार ऐसे सभी लोगों को बुलाकर उनको सम्मान के साथ इंटक परिवार की सदस्यता दिलाई जाएगी और कुछ नियुक्ति भी की जाएगी आगे इंटक अध्यक्ष ने बताया कि आज जो लोग इंटक परिवार में जुड़ने के लिए अपने से जिला कार्यालय तक आते हैं उसकी एक ही वजह है इंटक परिवार हर गरीब मजदूर किसान दलित आदिवासिय कोई भी हो उनके साथ अगर अन्याय किया जाता है और जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में शिकायत आती है तो इंटक परिवार उनके साथ खड़ा होता है और उनकी हर सम्भव मदत करता है बिना किसी लालच के इसमें कोई दो राय नहीं है कि विगत सात सालों से इंटक इस जिले में काम कर रहा है और हजारों लोगों को उनके हक आधिकार दिलाने में सफलता प्राप्त की है इस बात से कोई इंकार नहीं किया जा सकता है