कोरबा से पेंड्रा रोड संचालित पंकज बस सर्विस के चालक और स्टाफ ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है

0

 

 

 

 

कोरबा// आज के दौर में जहां खोई हुई वस्तु वापस मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता, वहीं कोरबा से पेंड्रा रोड संचालित पंकज बस सर्विस के चालक और स्टाफ ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।

 

जानकारी के अनुसार, सुबह पंकज बस सर्विस की बस कोरबा से पेंड्रा रोड के लिए रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान एक अज्ञात महिला यात्री का पर्स,मोबाइल फोन, पर्स मे पैसा,बस में ही छूट गया। बस की जांच के दौरान चालक रमेश और अन्य स्टाफ की नजर पर्स पर पड़ी। उन्होंने पर्स को अपने पास सुरक्षित रख लिया और उसके वास्तविक मालिक की तलाश शुरू कर दी।

 

 

शाम को जब बस वापस अपने रूट पर लौटी, तब महिला यात्री से संपर्क स्थापित हुआ। इसके बाद बस स्टाफ ने पूरी ईमानदारी के साथ मोबाइल फोन, समेत सभी सामान उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल, पर्स, पैसा वापस मिलने पर महिला ने चालक रमेश और बस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

 

स्थानीय लोगों ने भी पंकज बस सर्विस के कर्मचारियों की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। स्टाफ की इस जिम्मेदारी और मानवता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ईमानदारी आज भी जीवित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed