सुशासन तिहार : जनसमस्या निवारण शिविर 25 मई को ग्राम पंचायत बम्हनी में

0

 

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 मई 2026/राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन मानस की विभिन्न मांगो, समस्याओं, शिकायतों का त्वरित समाधान करने, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रता अनुसार लाभान्वित करने के उददेश्य से सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत में अगला

जन समस्या निवारण शिविर 25 मई सोमवार को जनपद पंचायत पेण्ड्रा के मिडिल स्कूल बम्हनी

के पास आयोजित किया गया है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। बम्हनी कलस्टर पंचायत में ग्राम पंचायत कोडगार, घाटबहरा, बम्हनी, जिल्दा, खरडी, मुरमुर, घघरा, अमाडांड, जाटादेवरी, बसंतपुर, सोनबचरवार, लाटा एवं जमड़ीखुर्द पंचायत शामिल किए गए हैं। कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने अधिनस्थ अमले के साथ जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed