अनूपपुर और राजनगर में सीएमओ के अभाव से प्रभावित हो रहे नगरीय कार्य
अनूपपुर और राजनगर में सीएमओ के अभाव से प्रभावित हो रहे नगरीय कार्य

अनूपपुर। जिले की नगरीय निकायों में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती नजर आ रही है। नगर पालिका परिषद अनूपपुर और नगर परिषद बनगवां (राजनगर) में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के पद पर नियमित अधिकारी नहीं होने से कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 3 जून को स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक पदभार ग्रहण नहीं किए जाने से स्थिति और जटिल हो गई है। जानकारी के अनुसार, स्थानांतरण के बाद भी पूजा बुनकर (धनपुरी से बनगवां) और आशा भंडारी (शहडोल से अनूपपुर) ने अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन नहीं किया है। इसके कारण नगरीय प्रशासन से जुड़े विकास कार्यों, वित्तीय प्रक्रियाओं एवं जनहित के अन्य कार्यों के संचालन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।
विवादित सीएमओ रही हैं पूजा
नगर पालिका परिषद धनपुरी जिला शहडोल में पदस्थ सीएमओ पूजा बुनकर का नाता विवादो व अनीयमितताओं से रहा है। अपने चहेतो ठेकेदारो व मनमाने कार्यो से पहचान बना चुकी सीएमओ उनके ही अधिकारी विरोध करते रहे है, एक बार जब उनका स्थानांतरण अनूपपुर जिले के बनगवां के लिए हुआ तो धनपुरी वासियों ने राहत की सासं तो ली, परंतु वह स्थनग के लिए चली गई, लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जल्द ही इन्हें स्थनांतरण स्थल भेजा जाये।
अधिकारी भी परेशान
इस संबंध में कलेक्टर ने कहा कि स्थानांतरण होने के बाद भी दोनों सीएमओ द्वारा पदभार ग्रहण नहीं किया गया है, जिससे नगरीय निकायों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा अधिकारियों को शीघ्र ज्वाइन कराने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि नगर पालिका और नगर परिषद के कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
वहीं, रीवा एवं शहडोल संभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन हिमांशु भट्ट ने कहा कि यदि संबंधित अधिकारियों ने अब तक ज्वाइन नहीं किया है तो सोमवार को इस विषय पर विचार किया जाएगा। आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल पदभार ग्रहण कराने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे नगरीय निकायों के कार्यों का संचालन सामान्य रूप से हो सके।