NH-30 ब्लैक स्पॉट क्षेत्र ग्राम लखपतेरी जलासुर मार्ग पर दुर्घटना रोकथाम हेतु पुलिस की विशेष पहल

0

NH-30 ब्लैक स्पॉट क्षेत्र ग्राम लखपतेरी जलासुर मार्ग पर दुर्घटना रोकथाम हेतु पुलिस की विशेष पहल
कटनी।। निरीक्षक अनूप सिंह थाना प्रभारी यातायात, सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह, आरक्षक राजकुमार एवं आरक्षक सुरेन्द्र सिंह द्वारा थाना माधवनगर एवं चौकी निवार क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 स्थित चिन्हित ब्लैक स्पॉट ग्राम लखपतेरी जलासुर मार्ग का निरीक्षण कर विशेष सुरक्षा एवं जन-जागरूकता संबंधी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त स्थान पर विगत समय में लगातार गंभीर सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई हैं, जिनमें कई व्यक्तियों की मृत्यु एवं अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्र में चेतावनी सूचक फ्लेक्स बोर्ड, सावधानी संकेतक एवं जागरूकता संदेश स्थापित कराए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके। स्थापित किए गए संदेशों के माध्यम से वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, तेज गति एवं ओवरटेकिंग से बचने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने एवं सड़क पर पूर्ण सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों एवं आसपास के निवासियों से भी सहयोग की अपील की गई है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करें। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, जबकि सतर्कता एवं नियमों का पालन अनेक बहुमूल्य जीवन बचा सकता है। यातायात पुलिस द्वारा भविष्य में भी जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक, सुरक्षा एवं जन-जागरूकता संबंधी कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी। सुरक्षित एवं दुर्घटना मुक्त यातायात व्यवस्था स्थापित करने में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed