अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई, रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई, रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
कटनी।। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
दिनांक 10.06.2026 को थाना बड़वारा पुलिस द्वारा
ग्राम भजिया के पनसोखर मोड़ के पास एक लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर, जिसके पीछे नीले रंग की ट्रॉली लगी हुई थी, ट्रॉली में ऊपर तक रेत भरी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम पंकज चौधरी पिता स्वर्गीय अशोक चौधरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम भजिया, थाना बड़वारा बताया। रेत परिवहन के संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अवैध रूप से रेत परिवहन पाए जाने पर उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया तथा प्रकरण में धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।