मझगवां फाटक में पेयजल संकट का समाधान, आदिवासी मोहल्ले में हुआ बोर खनन

0

मझगवां फाटक में पेयजल संकट का समाधान, आदिवासी मोहल्ले में हुआ बोर खनन
कटनी। ग्राम पंचायत मझगवां फाटक के आदिवासी मोहल्ले में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। लगभग 20 से 25 परिवारों को राहत देते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की पहल पर नए बोर खनन का कार्य पूर्ण कराया गया।
ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर श्री विश्वकर्मा ने मौके की स्थिति की जानकारी लेकर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया, जिसके बाद बोर की स्वीकृति एवं खनन कार्य पूरा हुआ। अब मोहल्ले के परिवारों को पेयजल की सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस जनहित कार्य के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed