देर रात को भी सजग खनिज विभाग की कार्रवाई से हड़कंप अवैध उत्खनन करते 02 जेसीबी 03 ट्रैक्टर एवं रेत के अवैध परिवहन करते 04 ट्रैक्टर वाहन ज़ब्त।

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही – कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है खनिज विभाग द्वारा सिवनी, और मरवाही क्षेत्र से 02 जेसीबी 03 ट्रैक्टर वाहनों को अवैध मुरुम उत्खनन करते पाए जाने पर ज़ब्त कर संबंधित थाने में सुरक्षित रखा गया है।

इसी क्रम मे मरवाही,कोलबीरा,कोटमी क्षेत्र से रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 04 ट्रैक्टर वाहनों को ज़ब्त कर संबंधित पुलिस थाना में सुरक्षित रखा गया है।

सभी वाहनों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 21(1),(5), एवं 23(क) के तहत कार्यवाही किया गया है।वाहनों के वाहन मालिकों द्वारा निर्धारित खनिज मद में अर्थदण्ड की राशि जमा कराए जाने उपरांत ही वाहनों को मुक्त किया जाएगा।

 

कलेक्टर महोदय द्वारा खनिज विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जावे।

 

कार्यवाही में ये रहे शामिल आदित्य मानकर (सहायक खनि अधिकारी),

सुजीत कँवर (खनि निरीक्षक),

शिवकुमार लहरे खनिज सिपाही, सतीश साहू नगर सैनिक ,साहिब गनी नगर सैनिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed