रेलवे कर्मचारियों के प्रेरणास्रोत डॉ. एम. राघवैया का 92वां जन्मदिवस प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया

0

शहडोल। भारतीय रेल के कर्मचारियों के हितों के लिए समर्पित, राष्ट्रीय स्तर पर मजदूरों के मजबूत प्रतिनिधि तथा नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर) के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. एम. राघवैया का 92वां जन्मदिवस 15 जून को पूरे भारतीय रेल नेटवर्क में प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न जोनों एवं मंडलों में कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।

एनएफआईआर के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण राव एवं रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल प्रवक्ता गोपी राव ने बताया कि मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण के निर्देश तथा बिलासपुर मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में बिलासपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष एवं उपमंडल समन्वयक रवि धल के नेतृत्व में रेलवे मजदूर कांग्रेस के प्रेम रूम में जन्मोत्सव समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जोनल अध्यक्ष डी.के. स्वाइन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. राघवैया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे संगठनात्मक जीवन में लाखों रेल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व और अनुभव से आज भी रेलवे कर्मचारी प्रेरणा प्राप्त करते हैं।

इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा उपस्थित सदस्यों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। समारोह में रेलवे मजदूर कांग्रेस के केंद्रीय कोषाध्यक्ष साई किरण, जी.एस. आईच, शुभम उपाध्याय, शाखा सचिव राना नंदी, पवन उइके, लोकनाथ पटेल, करंजी शाखा अध्यक्ष मनीलाल राजवाड़े, सी. श्रीनिवासराव, गब्बर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. राघवैया के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके संघर्षमय योगदान को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *