कलेक्टर जनदर्शन में राशन, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए

0

कलेक्टर जनदर्शन में राशन, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 16 जून 2026/कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में राशन, आवास, मुआवजा आदि से संबंधित आठ आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके आवेदनों का परीक्षण तथा पात्रता के अनुसार शीघ्रता से लाभ दिलाने आश्वस्त किया। कलेक्टर ने ग्राम बचरवार के आवेदक काशीराम द्वारा अप्रैल माह का राशन नहीं मिलने एवं ग्राम कोरजा के आवेदक दशरथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास की द्वितीय किश्त की राशि दिलाने की मांग पर त्वरित कार्रवाई करने कहा। इसी तरह अन्य आवेदकों द्वारा की गई मांगो एवं शिकायतों पर शीघ्रता से कार्रवाई करने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed