सेवा के 12 वर्ष, मानवता का संकल्प कटनी के 12 युवाओं ने लिया अंगदान का प्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 12 युवाओं ने लिया अंगदान महादान का संकल्प अंगदान महादान है — आपका एक संकल्प कई जिंदगियों में नई उम्मीद जगा सकता है

0

सेवा के 12 वर्ष, मानवता का संकल्प कटनी के 12 युवाओं ने लिया अंगदान का प्रण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 12 युवाओं ने लिया अंगदान महादान का संकल्प
अंगदान महादान है — आपका एक संकल्प कई जिंदगियों में नई उम्मीद जगा सकता है
कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं अंत्योदय को समर्पित ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कटनी में एक प्रेरणादायी सामाजिक पहल देखने को मिली। प्रधानमंत्री के सेवा भाव, राष्ट्रहित एवं मानव कल्याण के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर 12 युवाओं ने AIIMS नई दिल्ली की ORBO (ऑर्गन रिट्रीवल बैंकिंग ऑर्गनाइजेशन) के माध्यम से अंगदान हेतु पंजीकरण कर ऑर्गन डोनर कार्ड प्राप्त किए।
यह अभियान भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवा सिख संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं द मलंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री दिलराज अमर सिंह बग्गा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर युवाओं ने संकल्प लिया कि वे केवल स्वयं अंगदान के प्रति जागरूक नहीं रहेंगे, बल्कि समाज में भी इसके प्रति जनजागरण का कार्य करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मानवीय पहल से जुड़ सकें।
अंगदान का संकल्प लेने वालों में दिलराज अमर सिंह बग्गा, रजत केसरिया, निहाल सोनी, अमित गौतम, कृष्णानंद पांडेय, विनय दीपक श्रीवास्तव, सुनील बंजारा, निखिल सोनी, सुमीत चौरसिया, दीपकमल जायसवाल, दीपांशु तिवारी एवं सौरभ गुप्ता शामिल रहे।
इस अवसर पर दिलराज अमर सिंह बग्गा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते वर्षों में सेवा को शासन की मूल भावना के रूप में स्थापित किया है। जनकल्याण, संवेदनशीलता और मानवता के मूल्यों को नई ऊर्जा मिली है और उसी प्रेरणा से युवाओं ने अंगदान जैसा महत्वपूर्ण संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि अंगदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन का दूसरा अवसर देने का माध्यम है। एक अंगदाता अपने जीवन के बाद भी कई लोगों के जीवन में नई उम्मीद, नई मुस्कान और नया भविष्य दे सकता है।
उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक जागरूक नागरिक को अंगदान के महत्व को समझना चाहिए और इस महापुण्य कार्य से जुड़कर मानव सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लिया गया यह संकल्प समाज में सकारात्मक परिवर्तन, मानव सेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed